ओटीपी क्या होता है?तथा इसका कार्य क्या है। (What is OTP in hindi and what is its function.)
नमस्कार दोस्तों आज की पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं, की OTP (one time password) क्या होता है। और इसका क्या यूज़ है। और इसका यूज़ क्यों होता है। यही सब question का answer आज हम इस पोस्ट में देने वाले हैं। इसके बारे में पूरी जानकारी के आप इस पोस्ट को अंत तक पढ़े।
दोस्तों इस समय दुनिया टेक्निकल दुनिया होती जा रही है और इस समय लोगों को घर बैठे ही काम करना पसंद हो गया है। लोग घर बैठे ही शॉपिंग से लेकर खाने तक का सामान खरीद रहे हैं यहां तक कि लोग घर बैठे ही बिजली का बिल मोबाइल रिचार्ज इत्यादि हर एक चीज घर बैठे ही कर रहे हैं।
यह सब घर पर करने के लिए डिजिटल सुरक्षा जादे मायने रखती है। क्योंकि जब भी आप घर बैठे कुछ खरीदते हैं और बिल पे करते हैं तो आप ऑनलाइन ही पैसा ट्रांसफर करते हैं ऑनलाइन लेनदेन को सुरक्षित बनाने के लिए OTP का यूज किया जाता है ओटीपी आपके अकाउंट की सुरक्षा कवच के तरह काम करते हैं।
ओटीपी क्या है (What is OTP)
ओटीपी जिसका मतलब है One time password जो एक सुरक्षा कोड की तरह काम करता हैं। इसका इस्तेमाल जब हम लेनदेन करते हैं तब करते हैं जब भी हम ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करते हैं। तो सब जानकारी भरने के बाद हमारे फोन पर एक वेरिफिकेशन कोड आता है जिसे हम ओटीपी कहते हैं। उस वेरिफिकेशन कोड को इंटर करने के बाद ही हम पैसा ट्रांसफर कर पाते हैं।
ओटीपी एक तरह से पासवर्ड की तरह काम करता है जब भी आप किसी वेबसाइट पर लॉगिन होते हैं या ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं या कहीं पैसा ट्रांसफर करते हैं तब आपसे ओटीपी मांगा जाता है और वह ओटीपी आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आता है।
ओटीपी का फुल फॉर्म (OTP full form)
Otp का full form one time password होता है मतलब आप ओटीपी को एक ही बार यूज कर सकते हैं। क्योंकि कुछ समय बाद वह निष्क्रिय हो जाता है ।
ओटीपी के प्रकार(Types of otp)
दोस्तों अभी तक आपने ओटीपी क्या है इसके बारे में जाना अब आइए हम आपको बताते हैं कि ओटीपी कितने प्रकार का होता है
ओटीपी मुख्यतः तीन प्रकार का होता है
1. SMS:- अधिकतर देखा जाये तो SMS OTP ज्यादातर भेजी जाती है क्योंकि यह एक आसान विधि है OTP को भेजना। यह OTP आपके पंजीकृत मोबाईल नंबर पर आता है।
2. Email:- ओटीपी भेजने का ईमेल भी सबसे बढ़िया साधन है इसमें OTP आपके email id पर भेजी जाती है।
3. Voice Calling:- Voice Calling OTP अधिकतर लोगों को नया लग रहा होगा लेकिन मैं बता दूं कि Voice Calling OTP भी होती है जब भी आप whatsapp में लॉगिन होते हैं, तो आप SMS के बजाय Voice otp का भी उपयोग कर सकते हैं वैसे ही तरह-तरह के वेबसाइट या ऐप में वॉइस OTP का ऑप्शन रहता है जिसका आप उपयोग कर सकते है। Voice Calling OTP आपके नंबर पर कॉल कर के बताया जाता है।
OTP का यूज़ होने से फायदे व नुकसान(Advantages and disadvantages of using OTP)
ओटीपी से देखा जाए तो फायदा ही नहीं है उससे नुकसान भी हैं जो कुछ इस प्रकार हैं। आइए उनके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।
OTP का यूज़ होने से फायदे(Advantages of using OTP)
1. आपका लेनदेन और अकाउंट सिक्योर रहता है।
2. अगर आपका अकाउंट हैक हो जाता है तो आप ओटीपी की मदद से पासवर्ड चेंज कर सकते हैं।
3. OTP एक ही बार काम आता है अगर आपके फ़ोन से कोई OTP बाद में ले भी लेता है तो वह काम नहीं आएगा।
OTP का यूज़ होने से नुकसान(disadvantages of using OTP)
1. बहुत समय नेटवर्क की खराब कनेक्शन की वजह से ओटीपी नहीं आ पाता उससे हमें परेशानी होती है।
2. एक अकाउंट खोलने के लिए आप 4-5 बार ओटीपी पा सकते है उसके बाद आपको ओटीपी नहीं दिया जायेगा।
निष्कर्ष:
तो दोस्तों आज की पोस्ट में आपने जाना की “ओटीपी क्या होता है?तथा इसका कार्य क्या है।”आशा करता हूं कि आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी तथा इसके बारे में जो जानकारी दी गई हैं आपको अच्छी तरीके से समझ में आ गया होगा।
यदि आपको यह पोस्ट पसंद आई है। तो आप अपने दोस्तों में इसे शेयर करें और ऐसी ही टेक्निकल जानकारी पाने के लिए आप हमारे ब्लॉग technicalpariwar.in पर विजिट करते रहें।
Thanks